पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर की बढ़ती जा रही हिंसा पर काँग्रेस नेता सदन अधीर रंजन चौधरी द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सदन में जवाब देने की बात पर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा काँग्रेस नेता सदन अधीर रंजन चौधरी को निलम्बित करने के खिलाफ अल्मोड़ा में काँग्रेसजनों ने जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू के नेतृत्व में चॊघानपाटा में सड़क पर उतरकर जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन के बीच देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूँककर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तानाशाही रवॆया अपनाकर लोकतंत्र की आवाज दबाने का आरोप लगाया।प्रदर्शन में काँग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज गुडडू ने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर पिछले चार माह से भी अधिक समय से हिंसा के कारण जल रहा हैं ऒर हजारों लोग मणिपुर हिंसा में मारे गये है। ऒर हजारों लोग बेघर हो चुके है।

सैकडों के मकान हिंसा की भेंट चढ़ चुके है। मणिपुर की हिंसा को राज्य में सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार रोकने में हर मोर्चे पर विफल हो चुकी हैं। आज देश की जनता मणिपुर की हिंसा की विफलता पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लोकसभा के भीतर जवाब माँग रही हैं। लेकिन इतनी बड़ी मणिपुर हिंसा पर देश के प्रधानमंत्री से काँग्रेस नेता सदन अधीर रंजन चौधरी द्वारा जवाब देने की माँग पर प्रधानमंत्री मोदी के इशारे पर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा श्री चौधरी को निलम्बित करना लोकतंत्र का गला घोटना जॆसा अपराध हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहंकार के आंकठ में डूबकर देश की संसदीय लोकतंत्र बकी गरिमा को चोट पँहुचाकर संवैधानिक गरिमा को तार-तार कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश मँहगाई, बेरोजगारी, महिलाओं का उत्पीड़न, किसानों का उत्पीड़न, बदहाल कानून व्यवस्था के शीर्ष में पँहुच चुका हैं। केन्द्र की मोदी सरकार की मणिपुर की बड़ी हिंसा पर चुप्पी देश को भविष्य में विभाजन की ओर धकेल रही हैं। काँग्रेस जिला महामंत्री ( संगठन) त्रिलोचन जोशी नेकहा कि आजादी के 76 वें वर्ष में विगत दिवस लोकसभा की घटना ने अंग्रेजी हुकूमत की यादों को फिर से ताजा कर दिया हैं। काँग्रेस नेता सदन द्वारा मणिपुर की बड़ी एंव देश की प्रमुख घटना पर देश के प्रधानमंत्री से जवाब देने की माँग पर लोकसभा अध्यक्ष द्वारा नेता सदन को निलम्बित करना अंग्रेजों के काला कानून की यादों को फिर से ताजा करना जॆसी घटना हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की अवधारणा को कमजोर करके हिटलरशाही कानून को थोपना देश को कमजोर करने की बड़ी साजिश है महिला काँग्रेस जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट ने कहा कि बेटी बचाओ – बेटी पढा़ओ का राष्ट्रव्यापी नारा देने वाले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर हिंसा में महिलाओं- लड़कियों के साथ बलात्कार, बर्बरता पर जवाब नहीं देना महिला उत्पीड़न को बढा़वा देने का निंदनीय कृत्य हैं।नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने कहा कि देश के इतिहास में लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दमनात्मक तरीके से दबाना केन्द्र की मोदी सरकार की सत्ता से उलटी गिनती का संदेश हैं।

देश के प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा के भीतर विपक्ष के प्रश्न पर जवाब नहीं देना लोकतंत्र की मर्यादा को ठेस पँहुचाने जॆसा कदम हैं। केन्द्र की मोदी सरकार देश में हिटलरशाही कानून पॆदाकर जनता में सिर्फ डर ऒर भय का वातावरण पॆदा कर रही हैं। आने वाले लोकसभा चुनाव में इनको सत्ता से हटाने के लिए एकजुटता के साथ मुकाबला करना जरूरी हैं।प्रदर्शन में ब्लाक अध्यक्ष हवालबाग देवेन्द्र सिंह बिष्ट,ब्लाक अध्यक्ष ताकुला विक्रम बिष्ट, जिला मंत्री रोहित रॊतेला, जिला मंत्री सुनील कर्नाटक, सोशल मीडिया प्रदेश उपाध्यक्ष शरद चन्द्र साह, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन सिंह रॊतेला, महिला जिला महामंत्री जया जोशी, धीरा तिवारी, तारा तिवारी, कॆलाश तिवारी, मनोज बिष्ट, राजेन्द्र प्रसाद, सूबेदार अमर सिंह, पूर्व के सी डी एफ अध्यक्ष अमरनाथ सिंह रावत, शहाबुद्दीन, दानिश खान, संदीप तडा़गी, नितिन रावत, छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटॊला, ललित सतवाल, अमन लटवाल, लोकेश सुप्याल, गॊरव वर्मा, प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गॆलाकोटी, एड. मोहन देवली, निजाम कुरॆशी, मयंक बिष्ट,विशाल साह अमित नेगी, गोलू सतवाल, अमित बिष्ट, बालविक्रम सिंह रावत, संजीव सिंह, हरेन्द्र प्रसाद, संजीव कर्मयाल, आशीष कुमार, अमित कनवाल सहित अनेक काँग्रेसजन उपस्थित थे।

Advertisement