( पहाड़ विरोधी नियम को कतई बर्दाश्त नहीं किया जायेगा प्रकाश चन्द्र जोशी)

सर्व दलीय संघर्ष समिति अलमोडा़ के बैनर तले जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। साप्ताहिक धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए समिति के संयोजक निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा सात साल बीत गए हैं।

लेकिन जनता व पहाड़ विरोधी नियम घोषणा के बाबजूद समाप्त न करना भाजपा सरकार का जनता के साथ धोखा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

धरना स्थल पर यह भी कहा गया नगर पालिका क्षेत्र में भवन निर्माण हेतु मानचित्र स्वीकृत करने का अधिकार नगर‌ पालिका को पहले की तरह दिया जाय।

Advertisement