पनुवानौला: प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के सस्तुति से जिलाध्यक्ष सुशील साह और जिलामहमंत्री भैरव गोस्वामी द्वारा धौलछीना व्यापार मंडल इकाई का सर्व सम्मति से गठन किया गया जिसमे समस्त धौलछीना व्यापारियों से बातचीत करके यह निर्णय लिया गया और एक बार फिर दरबान सिंह रावत को धौलछीना व्यापार मंडल का पुनः अध्यक्ष बनाया गया और चंदन सिंह मैहरा को सचिव घोषित किया गया, धौलछीना व्यापार मंडल इकाई ने धौलछीना बाजार मै कई ऐसे अभूतपूर्व कार्य किए है।

Advertisement

जिससे आज वह क्षेत्र अपनी खूबसूरती और स्वच्छता मै उत्तराखंड के टॉप के पर्यटक स्थल पर आता है इसलिए भी समस्त व्यापारियों ने पुरानी कार्यकारणी पर ही विश्वास जताया है और समस्त जिला व्यापार मंडल परिवार और समस्त धौलछीना व्यापारियों ने जिसमे संरक्षक मोहन सिंह जीना, जमन सिंह मेहरा, आनंद सिंह रावत, चंदन सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान नारायण सिंह मेहरा, लाल सिंह मेहरा, भीम सिंह मेहरा तथा सदस्य कुंदन सिंह मेहरा, महेंद्र सिंह मेहरा, गोपाल सिंह पिलख्वाल, बलवंत सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह बोरा, भोपाल सिंह मेहरा, दीवान सिंह बोरा, कुशाल सिंह मेहरा आदि व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement