( आखिर कब चेतेगा प्रशासन, क्षेत्रवासियों में रोष, गरमपानी क्षेत्र की उपेक्षा व अनदेखी बन गयी है समस्या, कोई सुध लेवा नहीं)

Advertisement

गरमपानी। भवाली अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग के गरमपानी बाजार में लावारिस सांड के हमले में राजन तिवारी (71) की देहरादून में उपचार के दौरान शुक्रवार की मौत हो गई। 3 जुलाई को राजन तिवारी पर लावारिस सांड ने हमला कर घायल कर दिया था।

10 दिनो तक चले उपचार के दौरान बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। गरमपानी बारगल के ग्राम प्रधान त्रिभुवन पाठक और परिजनों ने आरोप लगाया की सीएचसी गरमपानी में राजन तिवारी को सही से उपचार नही मिला। स्थानीय अस्पताल मरीजों के रेफर केंद्र बनकर रह गए हैं। साथ खैरना गरमपानी, रातीघाट, सुयालबाड़ी में चार दर्जन से अधिक लावारिस जानवरों के आतंक से क्षेत्रीय लोगों और वाहन चालको को खतरा बना हुआ हैं। दो दिन पहले रात को घर जा रहे कुंदन सिंह पर लावारिस सांड ने हमला कर घायल किया था। उन्होंने प्रशासन से क्षेत्र में घूम रहे लावारिस जानवरों से निजात दिलाने की मांग करी हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement