नैनीताल में टेंपो से उतरकर घर जा रही भाजपा नेत्री को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में उनकी मौत हो गई।

Advertisement

सड़क हादसे में भाजपा ग्रामीण महिला मोर्चा की मंडल मंत्री की मौतमिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढिकुली निवासी नंदी रावत (48) पत्नी गोविंद सिंह रावत भाजपा ग्रामीण महिला मोर्चा की मंडल मंत्री थीं। बताया गया कि रविवार शाम वह टेंपो से अपने घर जा रही थीं। भाजपा नेत्री जब ढिकुली में टेंपो से उतरकर अपने घर की ओर पैदल जा रही थी तभी दूसरी तरफ से अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। जिसके बाद उन्हें तुरंत रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन महिला को काशीपुर के एक निजी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान नंदी की मौत हो गई।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad