सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्रा ने निस्तारण के निर्देश दिए विभागों के अधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर लंबित प्रकरणों की समीक्षा की।

बैठक में विभागवार लंबित शिकायतों की स्थिति का एक एक कर परीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी प्रकरणों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाय।

जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शासन की प्राथमिकता में है। इसमें प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण प्रशासन की जवाबदेही का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता बरती जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में की गई कार्रवाई का स्पष्ट विवरण पोर्टल पर दर्ज किया जाए। साथ ही, जिन मामलों में विलंब हो रहा है, उनके कारणों की समीक्षा कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतकर्ता से फोन पर वार्ता जरूर की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad