मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में 3 घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए अलर्ट जारी किया है। इसके तहत, ऊधमसिंह नगर जनपद में सुबह के समय कुछ स्थानों पर छिछला से मध्यम कोहरा और कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।
Advertisement
प्रमुख अपडेट्स
- कोहरा/कुहासा: हरिद्वार, नैनीताल, देहरादून (मैदानी क्षेत्र) और पौड़ी जनपदों में कुछ स्थानों पर कुहासा / छिछला कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
- येलो अलर्ट: हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घने कोहरे के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया गया है।
- मौसम: आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा।
- तापमान: अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।
- पहाड़ी क्षेत्र: पहाड़ों में पाला पड़ने की संभावना है।
शेष जनपदों में मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। नागरिकों को घने कोहरे के कारण यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Advertisement






















