( नगर निगम को धन आवंटन न होने का मुद्दा उठाया)
नव सृजित नगर निगम के छः माह पूरे होने के बाबजूद नगर का विकास न होने पर कांग्रेस पार्षद, पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी अलमोडा़ को ज्ञापन दिया ज्ञापन में कहा गया नगर निगम अल्मोड़ा को गठित हुए लगभग 6 माह से अधिक समय हो चुका है परन्तु नगर में कहीं भी विकास कार्य नहीं दिखायी दे रहे हैं। इस सम्बन्ध में। विदित हुआ है कि 15वें वित्त की धनराशि जो अनिवार्य रूप से निकायों को दी जाती है वह भी अभी तक नहीं आ पायी है। वर्तमान वर्ष के अतिरिक्त वर्ष 24-25 तथा सम्भवतया वर्ष 23-24 की भी किस्तें आनी बाकी हैं जिसके कारण नगर में अतिआवश्यकीय कार्य भी बाधित हो रहे हैं।
प्रथम बार निगम में निवार्चित सभी 40 पार्षद अपने वार्डों में जनता की माँग पूरी न कर पाने के कारण परेशान है।नगर की मुख्य बाजार के पुर्ननिर्माण हेतु शासन में 40 करोड़ का प्रस्ताव पूर्व की नगरपालिका परिषद् बोर्ड द्वारा भेजा गया था। नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा सीमान्तर्गत पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु 4 करोड़ 19 लाख, अल्मोड़ा नगर के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मार्गों में कोबल स्टोन लगाने हेतु 7 करोड़ 22 लाख, दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के उत्पाद को प्रदर्शित किये जाने हेतु आउटलेट एवं शहरी आजीविका केन्द्र निर्माण लागत 52 लाख व नगर अन्तर्गत सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाये जाने हेतु 75.59 लाख के प्रस्ताव शासन में लम्बित हैं नगर निगम क्षेत्र में तैयार व निर्माणाधीन पार्किंग जो उत्तराखण्ड पेयजल निगम रानीखेत द्वारा निर्मित की जा रही है उसमें जी.जी.आई.सी. अल्मोड़ा के समीप निर्मित पार्किंग में पानी के निकास सम्बन्धी समस्या और पार्किंग के निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
इसकी उच्च स्तरीय जाँच करवाकर कार्यवाही करने की कृपा करें। उक्त पार्किंग जो नगर निगम अल्मोड़ा की भूमि पर निर्मित है को शीघ्र अतिशीघ्र नगर निगम अल्मोड़ा को हस्तान्तरित कर उक्त पार्किंग के संचालन का अधिकार नगर निगम अल्मोड़ा के पास रहे। नगर निगम की भूमि पर निर्मित पार्किंग के संचालन का अधिकार नगर निगम अल्मोड़ा के पास होना ही न्यायोचित है भैरव मन्दिर के समीप पार्किंग को चालू किया जाय।.
पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत जी की घोषणा में स्वीकृत अटल आदर्श राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा के मैदान तक स्वीकृत सड़क का निर्माण शीघ्र करवाया जाय।नगर में जनता की निरन्तर माँग हो रही है कि जनहित को देखते हुए वर्तमान ई-रिक्शा का संचालन करबला से पाण्डेखोला बाईपास तक कराया जाय। साथ ही करबला से धारानौला तक तथा करबला व बेस अस्पताल लोअर माल पाण्डेखोला तक ई-रिक्शा का संचालन कराया जाय ताकि इससे इन क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिल सके।
आपके प्रयास से महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला ई-रिक्शा बढा़ये जाने, पर्यटन की दृष्टि से कसारदेवी, स्याहीदेवी, चितई, बानड़ी देवी व कटारमल सूर्य मन्दिर को रोपवे से जोड़ा जाय।आये दिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।करबला से सिकुड़ा तक कुछ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाय। लोअर माल रोड बेस से पाण्डेखोला तक नगर निगम की भूमि को चयनित कर पार्किंगो का निर्माण मल्ला महल में पर्यटकों व स्थानीय जनता के आकर्षण हेतु नियमित रूप से सांस्कृतिक गतिविधियों आमंत्रित करायी जाय।
कुमाऊँ के इतिहास पर तथा विशेष रूप से स्वतंत्रता आन्दोलन में अल्मोड़ा के योगदान सहित स्वामी विवेकानन्द, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर, पं० जवाहर लाल नेहरू आदि तथा, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक क्षेत्र में प्रमुख तथा योगदान देने वाले विभूतियों जिनमें ब्रजेन्द्र लाल साह, मोहन सिंह रीठागाड़ी, मोहन उप्रेती. राष्ट्रकवि सुमित्रानन्दन पंत, शेरदा ‘अनपढ़’ आदि के बारे में ,शैक्षिक क्षेत्र, राजनीति, प्रशासन एवं चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों से सम्बन्धित जानकारी को भी प्रदर्शित किया जाने माल रोड से मल्ला महल तक लिफ्ट के माध्यम से पर्यटकों को ऐतिहासिक मल्ला महल के दीदार कराये जाने की मांग की गयी है।


