गरमपानी– बेतालघाट ब्लॉक के सिमराड़ स्थित ग्लोबल इंस्टीट्यूट परिसर में धार्मिक आयोजन के तहत रामकथा एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर भगवान श्रीराम की कथा का श्रवण किया।
रामकथा के समापन के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने का कार्य करते हैं। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अंकित साह, जिला पंचायत सदस्य यशपाल आर्य, जिला पंचायत सदस्य संजय बोहरा, भगवान पाण्डेय इत्यादि लोग मौजूद रहे।