दिनॉक-22/11/2023 को पुलिस मुख्यालय देहरादून के सरदार पटेल भवन में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड महोदय द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित* किया गया।

सम्मान समारोह में जनपद नैनीताल से आरक्षी अभि0 हेमा ऐठानी जो वर्तमान में सोशल मीडिया एवं सहायक पीआरओ के कार्यो का सम्पादन कर रही हैं। डीजीपी द्वारा उनके द्वारा विगत वर्षो में किये गये कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं नगद ईनाम से सम्मानितकिया गया।

उल्लेखनीय है कि हेमा एठानी द्वारा जनता के मध्य पुलिस की मित्रता, सेवा एवं सुरक्षाकी छवि को उजागर करने, भ्रामक एवं फेक न्यूज को प्रसारित होने से रोकने एवं आम-जनमानस को लगातार जागरूककरने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

SSP नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा भी इनके द्वारा किये गए कार्यों की सराहना कर शुभकामनाएं दी गई।इनकी कर्तव्यनिष्ठा और लगन जनपद के अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणा का श्रोत है। उल्लेखनीय है की हेमा एठानी इससे पूर्व अल्मोड़ा में मीडिया प्रभारी के रुप में तैनात रही।

कोरोना काल में इनके द्वारा बहुत सराहनीय व अविस्मरणीय कार्य किये, विकट विपरीत परिस्थितियों में‌मरीजों को जरूरी दवाएं व अन्य सेवा उपलब्ध कराने में‌ इन्होंने काफी मेहनत ‌की। तथा इनको अनेक बार नगद‌ राशि से अल्मोड़ा में भी सम्मानित किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad