आज शनिवार को दीपोत्सव में 21 लाख दीप केवल राम की पैड़ी पर जलाने की तैयारी है जोकि एक विश्व रिकॉर्ड भी साबित होगा। इस रिकॉर्ड को हासिल करने के लिए 3 लाख 60 हजार दिये अतिरिक्त भी जलाएं जाएंगे ताकि दीपमाला अनवरत रहे।

करीब 80 लाख रुपये खर्च शनिवार को शाम होते ही जैसे ही रामलला के दरबार में पहला दीप जलेगा, पूरी अयोध्या जगमग हो उठेगी। भगवान श्रीराम पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से अयोध्या पधारेंगे। सीएम योगी व राज्यपाल आनंदी बेन पटेल उनकी अगवानी करेंगे। इसके बाद सीएम योगी वशिष्ठ की भूमिका में श्रीराम का राजतिलक करेंगे। इस आयोजन का साक्षी बनने के लिए रामकथा पार्क में करीब पांच हजार अतिथि मौजूद रहेंगे। इस बार सरयू पुल पर ग्रीन पटाखों की आतिशबाजी 20 मिनट तक होगी। इस पर करीब 80 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

दरों-दीवारों पर रामकथा को चित्रित कियामुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथि सरयू तट से आतिशबाजी निहारेंगे। अगर रामनगरी के निवासियों के उल्लास की बात करें तो लंका विजय के बाद श्रीराम के अयोध्या लौटने की खुशी में उन्होंने उसी तर्ज पर अपने घरों को सजाया है जैसा त्रेता युग में सजावट की गई थी। घरों व दुकानों की दरों-दीवारों पर रामकथा व शुभता के प्रतीकों को चित्रित किया है।

हनुमान जयंती के मौके पर रामनगरी शनिवार को फिर से इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी है। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर दीपमालिकाएं सज गई हैं। 24.60 लाख दीये बिछाए जा चुके हैं। शुक्रवार की देर शाम तक दीयों की गणना गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉड की टीम करने में जुटी रही। शनिवार सुबह से दीपों में तेल व बाती डालने की प्रक्रिया शुरू होगी। शाम को सभी घाटों पर दीप जलाए जाएंगे। अवध विश्वविद्यालय के युवा फिर इतिहास रचेंगे। इसको लेकर वालंटियर्स में गजब का उत्साह दिख रहा है।सोने का मुकुट धारण कर दर्शन देंगे रामलला

दीपोत्सव के दिन रामलला को खास पोशाक पहनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य अर्चक आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि नीले रंग की रेशमी पोशाक बनवाई गई, जिसे शनिवार को रामलला व चारों भाईयों को धारण कराया जाएगा। साथ ही सोने की मुकुट भी धारण कराया जाएगा, अन्य आभूषणों से उनका श्रृंगार होगा।

ये हैं दीपोत्सव के आकर्षण

21 लाख दीये जलाने का बन सकता रिकाॅर्ड

25,000 स्वयंसेवकों ने 51 घाटों पर बिछाए 24़ 60 लाख दीये

84 कोस के 44 मंदिरों में जलेंगे 07 लाख दीये

रामजन्मभूमि में जलेंगे 1़ 50 लाख दीये

राम की पैड़ी पर 200 फीट लंबे स्क्रीन पर लाइड एंड साउंड शो

राम की पैड़ी पर लेजर शो की रामकथा

रामकथा के प्रसंगों पर 11 रथों पर भव्य झांकी

रामकथा आधारित 15 प्रवेश द्वार

लाइटिंग युक्त 25 प्रवेश द्वार

चार देशों की रामलीला का मंचन

25 राज्यों के 2500 लोक कलाकारों की प्रस्तुति

पुराने सरयू पुल पर ग्रीन आतिशबाजी52 देशों के राजदूत शामिल होंगे

Advertisement