गरमपानी– खैरना बाजार में रह रहे युवक द्वारा पिछले 2 दिन पहले पड़ोस में रह रही एक महिला का अपने साथ सोशल मीडिया फेसबुक पर फ़ोटो डालने के बाद विवाद बढ़ गया। जैसे ही महिला के पति द्वारा फ़ोटो को फेसबुक पर देखा तो उसके होश उड़ गए। जिसके बाद महिला का पति बच्चो के साथ चौकी पहुँच कर युवक को पकड़ने की मांग करने लगा।

Advertisement

जिसके बाद बुधवार युवक जैसे ही खैरना पहुँचा तो उस युवक को खैरना चौकी लाया गया। जहां महिला पति के साथ ना रहने तथा युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। उसके बाद पीड़ित पति द्वारा भी अपनी पत्नी को साथ मे ना रखने की ज़िद में अड़ गए।

देखते ही देखते मामला बढ़ता देख चौकी इंचार्ज ने दोनो पक्षों को समझाने का प्रयाश किया गया। लेकिन कोई भी पक्ष मनाने को तैयार नही हुवा। वही पीड़ित पति ने आरोप लगाया कि युवक द्वारा लगातार उसे तथा उसके बच्चो को फ़ोने करके परेशान कर रहा है तथा गाली गलौज जान से मारने की धमकी दे रहा है।

वही उसकी पति भी उसके साथ नही रहना चाहित है। जिसके चलते वह अब अपनी पति के साथ ना रह कर अपने बच्चो के साथ अलग रहना चाहता है। वही पति ने अपनी पत्नी से तलाक चाहता है। हालांकि चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्षो को काफी समझाने के बाद भी कोई पक्ष मानने को तैयार नही हुवा। वही अभी तक किसी भी तरह की लिखित तहरीर नही दी गयी है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement