( पांच सदस्यीय चुनाव संयोजन समिति इक्कीस दिन में चुनाव सम्पन्न करायेगी। महेश परिहार अध्यक्ष)
जिला बार एसोसिएशन अलमोडा़ की आम सभा में वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव सम्पन्न कराये जाने की घोषणा अध्यक्ष एडवोकेट महेश परिहार ने की। आहूत आम सभा में चुनाव सम्पन्न कराने हेतु पांच सदस्यीय चुनाव समिति की घोषणा भी की गयी। महेश परिहार ने कहा आगामी कार्यकारिणी चयन होने तक यही कार्यकारिणी बनी रहेगी। नयी चुनाव समिति इक्कीस दिन भीतर चुनाव सम्पन्न करायेगी।
आयोजित आमसभा में वर्तमान कार्यकारिणी का आय व्यय का लेखा-जोखा कोषाध्यक्ष ने पेश किया। तथा कार्यकारिणी की उपलब्धि का लेखा-जोखा भी पेश किया गया जिसमें बार एसोसिएशन का सोसायटी एक्ट के अन्तर्गत पंजीकरण, बार कक्ष का निर्माण, अधिवक्ता कल्याण हेतु अनेक मुद्दों पर पहल करना प्रमुख रहा।
आम सभा में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश परिहार, महिला उपाध्यक्ष भावना जोशी, सचिव दीप जोशी, कोषाध्यक्ष रोहित बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य रमाशंकर नैलवाल, सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारी व सदस्य सहित, दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव दीप जोशी ने किया। चुनाव समिति में मुख्य चुनाव संयोजक जिला शासकीय अधिवक्ता पंकज लटवाल संयोजक, मुरली मनोहर भट्ट, रोहित कार्की, देवाशीष नेगी, एयाज अंसारी, अमिता चौधरी होंगे।सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त कर अध्यक्ष ने बैठक समाप्त करने की घोषणा की।




















