( उपस्थित लोगों को कैंसर रोग से सम्बंधित जानकारी दी)
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज शचि शर्मा ने विश्व कैंसर दिवस के मौके पर महिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में एक जन जाग्रति कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन एवं अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जिला जज अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा कराया गया।विश्व कैंसर दिवस के मौके पर महिला अस्पताल अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। इस मौके पर उपस्थित लोगों कोसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा को कैंसर के शुरुआती लक्षण , जांच निदान के तरीके, कैंसर के कारण, कैंसर के उपचार, आदि से खुल कर बताया। महिलाओं में कैंसर के बढ़ने का कारण जानकारी और जागरूकता की कमी से भी बताया। महिलाओं में स्तन कैंसर , सेविक्स कैंसर के बहुत मामले बढ़ रहे हैं जो चिंता का विषय है। यदि महिलाएं नियमित जांच करायें रोग को न छिपाते हुए समय से इलाज करायें तो कैंसर से जंग जीती जा सकती है।

इस मौके पर सचिव शचि शर्मा नेनालसा गरीबी उन्मूलन योजना, 2015, ई-ट्रू कॉपी, महिला मुआवजा योजना-2020, पॉक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013, दिनांक 02.01.26 से जनपद में चल रहे
90 दिवसीय मध्यस्थता अभियान, दिनांक14.03.2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्र लोक अदालत के लाभ आदि के विषय में जागरूक किया गया। शिविर में अधिकार मित्र भी उपस्थित रहे व अधिकार मित्रों द्वारा कैंसर के संबंध में जाकरूक करने हेतु नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया।शिविर का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया।
















