( स्वामी विवेकानंद की तपस्थली रहा है यह क्षेत्र, पर्यटन में देश विदेश में पहचान बना रहा है, विकास और आजिविका बढ़ने की अपार संभावनाएं )

Advertisement

जिलाधिकारी अलमोडा़ आलोक कुमार पांडेय आज काकड़ीघाट में कर्कटेश्वर महादेव मंदिर में मत्था टेका तथा स्वामी विवेकानंद के ध्यान स्थल का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने यहां ज्ञानवृक्ष एवं स्वामी विवेकानंद ही से जुड़ी चीजों के बारे में विभिन्न जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि यह स्थल अध्यात्म की विशिष्टता को समेटे हुए है। यहां दूर दूर से स्वामी विवेकानंद जी के अनुयायियों का आवागमन होता रहता है।

यहां पर्यटन की भी अपार संभावनाएं व्याप्त हैं, इसलिए इस क्षेत्र को आध्यात्मिक पर्यटन के रूप में विकसित किए जाने की जरूरत है। उन्होंने यहां उपस्थित अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों से क्षेत्र में पर्यटन विकास हेतु चर्चा की ।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस स्थल की सुंदरता के लिए नदी के बहाव के अनुरूप यहां सुविधाओं एवं ब्यूटीफिकेशन के कार्य किए जाएं, निकट ही नौगांव वासियों की जमीनें भी हैं, अतः भू मालिकों के साथ बैठकर वार्ता की जाए तथा उन्हें पर्यटन की अनेक गतिविधियों से जोड़ा जाए।

यहां होम स्टे की भी बहुत संभावनाएं हैं इसलिए यहां लोगों को होम स्टे योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि होम स्टे पहाड़ी शैली में ही बनाए जाएं। जिलाधिकारी ने गढ़स्यारी गांव में उद्यान विभाग के माध्यम से लगाए गए किशन सिंह के आडू के बगीचे का भी निरीक्षण किया।

Advertisement
Ad