( कुडे़दानों के सामने सीसीटीवी लगेंगे, सफाई के लिए कन्ट्रोल रूम बनेगा, साथ ही जनता से कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने और नगर को साफ रखने की अपील की, नवनियुक्त नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा भी निरीक्षण में मौजूद रहीं पार्किंग भी जल्दी शुरू कराने के निर्देश दिए।)

नगर निगम अलमोडा़ द्वारा विगत दिवस आहूत बैठक में उठाये गये मुद्दों का जिलाधिकारी अलमोडा़ अंशुल सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया।अलमोडा़ शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी ने अपनी टीम के साथ शिखर तिराहे से जीआईसी तक पैदल चल निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था का भी गंभीरता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कहा,कुडे़दानों के सामने सीसीटीवी लगेंगे, सफाई के लिए कन्ट्रोल रूम बनेगा, साथ ही जनता से कूड़े को कूड़ेदान में ही डालने और नगर को साफ रखने की अपील की।।


नवनियुक्त नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा भी निरीक्षण में मौजूद रहीं जिलाधिकारी के नेतृत्व में टीम ने पार्किंग का भी निरीक्षण किया।पार्किंग भी जल्दी शुरू कराने के निर्दे्श दिये।पार्किंग स्थलों में अग्नि सुरक्षा उपायों की व्यवस्था, साफ़ सफ़ाई करने और अव्यवस्थाओं को सुधारने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने सफाई आदि की कमी पर भी नाराजगी जताई और सुधार लाने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी अलमोडा़ अंशुल सिंह के साथ मेयर अजय वर्मा, नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad