पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती से चालू हो भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की जयंती तक चलेगा अभियान)
भारतीय जनता पार्टी, जनपद अल्मोड़ा के तत्वावधान में आज भाजपा कार्यालय, पातालदेवी में “आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान” की जिला कार्यशाला आयोजित हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल का अल्मोड़ा आगमन हुआ।कार्यक्रम की संयोजक टीम में ललित लटवाल, मीना भैसोड़ा एवं चंदन लाल टम्टा शामिल रहे।मंच पर पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ चौहान, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट एवं प्रदेश मंत्री गौरव पांडे उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री दर्शन रावत एवं प्रकाश भट्ट ने किया।अपने स्वागत भाषण में जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने महामंत्री तरुण बंसल सहित सभी मंडल पदाधिकारियों का स्वागत किया।उन्होंने बताया कि यह अभियान पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती (25 सितम्बर) से लेकर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (25 दिसम्बर) तक चलेगा।इस अवधि में पार्टी द्वारा “हर घर स्वदेशी” थीम के साथ जिला, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।कार्यक्रम संयोजक ललित लटवाल ने कहा “हमारी सभ्यता और संस्कृति हमेशा आत्मनिर्भरता की प्रतीक रही है। हमारे पूर्वज सीमित संसाधनों में ही अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति करते थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इसी विचार को ‘आत्मनिर्भर भारत’ के रूप में पुनः स्थापित किया है।”मुख्य अतिथि तरुण बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा कि “स्वदेशी की भावना ही सशक्त भारत की नींव है। स्वदेशी केवल आर्थिक नीति नहीं बल्कि राष्ट्रनिर्माण का आधार है।”उन्होंने कहा कि भारत आज आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है —हमारे हथियार, विमान, अंतरिक्ष मिशन और चंद्रयान-3 तक — सब स्वदेशी प्रयासों का परिणाम हैं। “पहाड़ों से पलायन तभी रुकेगा जब हम स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाएँगे। स्वदेशी ही आत्मनिर्भर भारत की आत्मा है।” तरुण बंसल ने संगठन के सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के पूर्व पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों में संयोजक एवं सह-संयोजक के रूप में जोड़ें, साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के विचारों से जोड़कर सशक्त भारत निर्माण की दिशा में कार्य करें।उन्होंने सभी मंडलोंमें“आत्मनिर्भर भारत अभियान” की कार्यशालाओं की तिथियां निर्धारित करने के निर्देश भी दिए।
अंत में महामंत्री तरुण बंसल जी ने आगामी त्योहारों के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया “हम सब स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करें, देशी उत्पाद खरीदें और अपने श्रमिकों, कारीगरों तथा स्थानीय उत्पादकों को सशक्त बनाएं।इस वर्ष की दिवाली अपने घर में नहीं, ‘किसी श्रमिक, किसान और कारीगर के घर की दिवाली रोशन करें।’यही सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर भारत की भावना है।”कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नीमा आर्या, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष कुंदन लटवाल, किरन पंत, राजीव गुरुरानी,जिला पदाधिकारी संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र आगरी, जिला मंत्री रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, बिशन कनवाल, कमल बिष्ट,कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, जिला कार्यालय मंत्री सौरभ वर्मा,जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी (मंटू), सह-मीडिया संयोजक नगरकोटी,सोशल मीडिया संयोजक कृपाल बिष्ट, मदन बिष्ट, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट, महामंत्री अर्जुन बिष्ट, सहितबड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



