( लोक प्रिय बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने प्रथम पुरस्कार स्कूटी विजेता कूपन संख्या 941किशन को घोषित किया, कुल दस ईनाम के साथ पांच औचक इनाम भी दिये)

Advertisement

दीपावली के पावन पर्व पर अलमोडा़ की जानी-मानी फर्म नितिन कम्युनिकेशन अल्मोड़ा ने एक ईनामी योजना लागू की। जिसमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी सहित कुल दस ईनाम दिये। अल्मोड़ा बारामंडल विधायक मनोज तिवारी ने कूपन संख्या 941 किशन को स्कूटी विजेता घोषित किया। कार्यक्रम स्थल पर ही नितिन कम्युनिकेशन अल्मोड़ा के मालिक नितिन गुप्ता ने पांच औचक इनाम घोषित किए।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए ‌।विधान मनोज तिवारी ने नितिन कम्युनिकेशन अल्मोड़ा के प्रयासों की भूरि भूरि प्रशंसा कर उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर उद्योग प्रतिनिधि व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष भैरव गोस्वामी, देव भूमि व्यापार मंडल अल्मोड़ा के अध्यक्ष संजय साह रिककू, दिपेश जोशी “देवा भाई”, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला, नगर अध्यक्ष विनित बिष्ट, कांग्रेस नेता पूरन रौतेला, पार्षद वैभव पांडेय, पार्षद एडवोकेट मुकेश कुमार “डैनी”पार्षद विनोद कुमार, वरिष्ठ पत्रकार एडवोकेट संजय कुमार अग्रवाल, पत्रकार कपिल मल्होत्रा, शमीम अहमद, हर्ष पांडेय आयोजक नितिन कम्युनिकेशन अल्मोड़ा के नितिन गुप्ता के पिता कमलेश गुप्ता व परिवार सदस्यों सहित, कारखाना बाजार के व्यापारी सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी, कूपन धारक और जनता ने भागीदारी की।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad