आगामी लोकसभा चुनावों को मध्येनजर नजर रखते हुए कांग्रेस विचार विभाग की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डाक्टर जया ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के‌ साथ बैठक कर नब्ज टटोलने की कोशिश की। उनके अलमोडा़ जनपद आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, जिसके बाद एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता लक्ष्मण सिंह ऐठानी ने की। तथा संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, व वैभव पांडेय ने संयुक्त रूप से किया गया। गोष्ठी में डाक्टर जया ने कहा कि सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव में अल्मोडा़ पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा के विजयी बनाने में महनत करें।इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, डाक्टर मनोज जोशी, सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement