गरमपानी– अल्मोड़ा हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग गरमपानी के पास आज सुबह 12:00 बजे बरेली से अल्मोड़ा की तरफ जा रही आई 20 कार पोल से टकरा गई। जिसमे सवार तीन लोग घायल हो गई। जिसमे हादसा का कारण चालक को नींद की झपकी आने की वजह से होना माना जा रहा है। इस हादसे में कार चालक सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगो तथा खैरना पुलिस की मदद से समुदियाक स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी पहुँचाया गया।

जानकारी के अनुसार वाहन संख्या Uk 03 6332 सुजीत चंद्रा पुत्र स्वर्गीय रमेश चंद्र जोहरी 48 वर्ष अपने परिवार के साथ बरेली से अल्मोड़ा की ओर जा रहे थे जैसे ही वह गरमपानी फ्रॉग पॉइंट के पास पहुंचे तभी उनको नींद की झपकी आ गई जिससे वहान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई गनीमत यह रही कि गाड़ी खाई में नहीं गिरी, वही हादसे में वहान का टायर फट गया।

वाहन में सवार उनकी पत्नी गरिमा चंद्र उम्र 44 साल और बेटा सुजीत जोहरी उम्र 18 साल को गंभीर रूप से चोट आ गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोग और पुलिस ने उनको नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र गरमपानी ले जाया गया। जिनका डॉ द्वारा उपचार किया जा रहा है

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad