(*सल्ट पुलिस को चेकिंग के दौरान टैक्सी कार में गांजा तस्करी कर रहे तस्कर को किया गिरफ्तार।
**लगभग 9.5 लाख से अधिक कीमत की 38.220 KG गांजा बरामद
****एसएसपी अल्मोड़ा ने टीम को ₹2500 के नगद इनाम से किया पुरस्कृत)

प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश को नशा मुक्त करने व नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस का नारा दिया है। लेकिन अल्मोड़ा जनपद के सल्ट क्षेत्र में नशे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। सल्ट पुलिस ने एक कार से साढ़े नौ लाख रुपए का गांजा बरामद कर तस्कर को पकड़ा है। पुलिस की सफलता पर पुलिस कप्तान चन्द्र शेखर आर घोड़के ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए इनाम से नवाजा है। बतौर पुलिस सीओ रानीखेत श्रीमती भावना कैंथोला के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सल्ट श्री कश्मीर सिंहके नेतृत्व में दिनांक- 21.10.2026 को सल्ट पुलिस टीम द्वारा चिमटाखाल तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक टैक्सी वाहन (अर्टिगा) UK19TA-1223 में सवार चालक जगत सिंह अधिकारी के कब्जे से 02 प्लास्टिक के कट्टों में क्रमशः 17.560 कि0ग्रा0 व 20.660 कि0ग्रा0 (कुल 38.220 कि0ग्रा0) गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए थाना सल्ट में मु0अ0स0-19/2026 धारा-8/20/60 NDPS एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई। टैक्सी कार को सीज किया गया।पुलिस टीम द्वारा गांजा क्रय विक्रय स्त्रोतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। नशे के कारोबार में शामिल जगत सिंह अधिकारी उम्र-29 वर्ष पुत्र उत्तम सिंह अधिकारी निवासी ग्राम नाथूजाला कोटाबाग, थाना कालाढूंगी जिला नैनीताल से - 38.220 Kg गांजा अर्टिगा कार UK19TA-1223 से बरामद किया गया,जिसकीकीमत-9,55,500/- रुपये 

आंकी जा रही है।पुलिस टीम में,अपर उ0नि0 दीवान सिंह बिष्ट.,अपर उ0नि0 दीपचन्द्र सिंह, हेड कानि0 धर्मेन्द्र कुमार हैड कानि0 हेमन्त मनराल, हेड कानि0 विरेन्द्रपाल सिंह , कानि0 अमरेन्द्र कुमार थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad