( भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में अनेक मजदूर संगठन ने भाग लिया)

Advertisement

भारतीय मजदूर संघ उघमसिंहनगर के आह्वान पर विगत रविवार को विधायक आवास घेराव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें जायज़ मांग हेतु अनेक मजदूर संगठन ने भाग लिया।

भारतीय मजदूर संघ उघमसिंहनगर सिंह नगर के जिलाध्यक्ष गणेश मेहरा, महामंत्री दीपेन्द्र भट्ट ने सफलतापूर्वक आयोजन हेतु आभार व्यक्त करते हुए बयान जारी कर कहा,वर्तमान में भागदौड़ भरी जिन्दगी की व्यस्तता के बावजूद आप सभी ट्रेड यूनियन प्रतिनिधियों, संगठनों के प्रतिनिधियों, मजदूर महासंघों के प्रतिनिधियों, समाजसेवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों व अन्य साथियों द्वारा भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर के नेतृत्व में लिए गए निर्णय दिनांक- 29 सितंबर, दिन रविवार को रूद्रपुर के क्षेत्रीय विधायक आवास कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाने में जो अपना बहुमूल्य समय, त्याग, समर्पण, समर्थन, सहयोग दिया उसके लिए आप सभी का भारतीय मजदूर संघ जिला-उधम सिंह नगर आपका सहृदय आभार व धन्यवाद करता है।

भारतीय मजदूर संघ, जिला उधम सिंह नगर के नेतृत्व में रुद्रपुर के क्षेत्रीय विधायक आवास घेराव कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री रमेश चंद्र जोशी जी, भारतीय मजदूर संघ-आंगनबाड़ी की प्रदेश संगठन मंत्री श्रीमती प्रेमा बिष्ट जी, भारतीय मजदूर संघ-उत्तराखण्ड के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला-नैनीताल के प्रभारी श्री विरेन्द्र खंकारियाल जी, भारतीय मजदूर संघ, जिला-नैनीताल के अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द्र दुम्का जी, भारतीय मजदूर संघ, जिला-उधम सिंह नगर के जिलाध्यक्ष श्री गणेश मेहरा जी, जिलामंत्री श्री दीपेन्द्र भट्ट जी, कोषाध्यक्ष श्री अजीत सिंह चौहान जी, पर्यावरण मंच, भारतीय मजदूर संघ-उधमसिंह नगर के संयोजक श्री पंकज बछेती जी, प्रदेश महासचिव उत्तराखण्ड के श्री हरीश पनेरू जी, सी• एन• जी• टेंपो यूनियन-रुद्रपुर के अध्यक्ष श्री सुब्रत विश्वास जी, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के श्री शिवदेव सिंह जी, श्रमिक सयुंक्त मोर्चा उधम सिंह नगर के अध्यक्ष श्री दिनेश तिवारी जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री दलजीत सिंह जी, महासचिव श्री चन्द्रमोहन लखेड़ा जी, इंकलाबी मजबूर केंद्र के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैलाश भट्ट जी, शहर सचिव श्री दिनेश भट्ट जी, लुकास टी• वी• एस• मजदूर संघ के अध्यक्ष श्री मनोहर सिंह मनराल जी, कार्यकारी अध्यक्ष श्री हरीश अधिकारी जी, उपाध्यक्ष श्री राजेश कुन्याल जी, ब्रिटानिया श्रमिक संघ के अध्यक्ष श्री किशोर पंत जी, महामंत्री श्री प्रवीन सिंह नेगी जी, उपमंत्री श्री जीवन सिंह कोरंगा जी, ब्रिटानिया कर्मकार यूनियन के पूर्व महामंत्री श्री प्रदीप शाह जी, डॉल्फिन मजदूर संगठन के अध्यक्ष श्री ललित कुमार जी, महामंत्री वीरू जी, नेस्ले मजदूर संघ, नेस्ले कर्मचारी संगठन, मजदूर सहयोग केन्द्र, डेना इंडिया श्रमिक संघ, इंटरार्क मजदूर संगठन-पंतनगर, इंटरार्क मजदूर संगठन- किच्छा, बड़वे इम्प्लाइज यूनियन, भगवती इम्प्लाइज यूनियन, टाटा ऑटोकॉम सिस्टम कंपोजिट डिवीजन मजदूर संघ, एडिएंट कर्मकार यूनियन, एल• जी• बी• वर्कर्स यूनियन, डेल्टा इम्प्लाइज यूनियन, करोलिया लाइटिंग इम्प्लाइज यूनियन, राने मद्रास इम्प्लाइज यूनियन, हेंकल मजदूर संघ, प्रफेट्टी श्रमिक संगठन, एडविक मजदूर संघ, ऑटोलाईन इम्प्लाइज यूनियन, पारले मजदूर संघ-पंतनगर आदि अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सैकड़ों श्रमिक साथी उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement