( पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सहित दिग्गज नेताओं ने तीन घंटे तक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया,पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय जोशी के अधूरे स्वप्न पर को साकार करने की बात भी याद दिलायी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने उनके कार्यकाल में अवशेष कामों को पूरा करने शहर के विकास हेतु वोट मांगे।)
आज कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में आयोजित जन सभा में कांग्रेस नेताओं ने आरोप-प्रत्यारोप के चलते लगभग तीन घंटे चली सभा में वोट मांगे। शहर के विकास हेतु लुभावने वादे में कोई कसर नहीं छोड़ी। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, बारामंडल विधायक मनोज तिवारी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, सहित अनेक दिग्गज नेता ने वायदे करने और अपने स्तर से किये गये कार्यों को जनता के बीच रखा।नामांकन कर कांग्रेस को समर्थन देने वाले निर्दलीय मेयर प्रत्याशी अमन अंसारी ने कहा मैंने उकसाने वालों को देख लिया कांग्रेस के भैरव गोस्वामी को समर्थन देने की अपील की। भाजपा छोड़ कांग्रेस आये अजीत कार्की, ने भी भाजपा पर खूब तंज कसे कांग्रेस नेता फूल चन्द्र महर, , अर्बन कोपरेटिव बैंक के पूर्व अध्यक्ष आंनद सिंह बगडवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पीताम्बर पांडेय, ने भैरव गोस्वामी के पक्ष में मतदान की अपील की।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुऐ कांग्रेस छोड़ भाजपा आये नेताओं पर प्रथम वक्ता के रूप में प्रीति बिष्ट ने जम कर तंज कसे। महेश टम्टा एडवोकेट, गीता मेहरा, प्रवक्ता एडवोकेट निर्मल रावत, जिलाध्यक्ष भुपेंद्र भोज गुड्डू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रीति बिष्ट, राजेन्द्र बाराकोटी, पीताम्बर पांडेय, प्रताप सिंह सत्याल, फूल चन्द्र महर, राजेन्द्र बाराकोटी, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सुशील साह, सहित अनेक लोगों ने सभा को सम्बोधित किया चुनावी सभा का संचालन नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी ने किया
