( वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेन्द्र पींचा के नेतृत्व में वरिष्ठ नागरिकों के देख -रेख के लिए चलायें जा रहे “आप्रेशन भल छो ” की प्रशंसा हो रही है)
देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा के द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को “ऑपरेशन भल छौ” के तहत अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत निवासरत एकल बुजुर्गो व वरिष्ठ नागरिकों का विवरण थाने के रजिस्टर में रखने व समय-समय पर उनसे मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए हरसंभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये गये है।
अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह व सीओ रानीखेत विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा उन्हें बीट अधिकारी, बीट प्रभारी, कोतवाली द्वाराहाट के सम्पर्क नम्बर व हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।
अल्मोड़ा जनपद पुलिस के वरिष्ठ नागरिकों के देख रेख अभियान में अपने घर पर पुलिस को पाकर और सहायता हेतु पुलिस के आश्वासन से सभी बुजुर्ग व वरिष्ठ नागरिक अत्यंत प्रसन्न हुए उनके द्वारा कोतवाली द्वाराहाट पुलिस की सराहना कर आभार व्यक्त किया।

















