( डाक्टर जगदीश चन्द्र पंत “कुमुद”अध्यक्ष, सौरभ पांडेय महामंत्री बने साथ ही 9 अन्य सदस्य भी चयनित हुये)

प्रांतीय महामंत्री सौरभ पांडेय


अखिल भारतीय साहित्य परिषद उत्तराखंड राज्य इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव हल्द्वानी में आयोजित किए गये युवा सम्मेलन में प्रान्त प्रचारक उत्तराखंड डॉ शैलेन्द्र की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्र द्वारा निम्नानुसार प्रदेश की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष-* डॉ जगदीश पंत ‘कुमुद’ प्रदेश महामंत्री- सौरभ पाण्डे,प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ पुष्पलता जोशी ‘ ‘पुष्पांजलि’ प्रदेश उपाध्यक्ष2- शम्भु प्रसाद भट्ट ‘स्नेहिल’ प्रदेश मंत्री1-मोहन पाठकप्रदेश मंत्री 2- डॉ शशि देवली,प्रदेशसहमंत्री 1- डॉ अंजू श्रीवास्तव प्रदेश सहमंत्री 2- भूपेंद्र सिंह देव ‘ताऊ जी’ का चयन हुआ। बैठक में यह भी तय किया गया शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी समिति का विस्तार किया जाएगा और जनपद इकाइयों का भी पुनर्गठन किया जायेगा।

प्रांतीय अध्यक्ष डाक्टर जगदीश चन्द्र पंत”कुमुद”


नवनियुक्त कार्यकारिणी को जनपदीय व प्रांतीय स्तर के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बधाई दी। अल्मोड़ा जनपद इकाई की संयोजिका मीनू जोशी, अध्यक्ष हेमा आर्या शिल्पी संजय कुमार अग्रवाल आदि ने भी बधाई देते हुए कहा नयी प्रांतीय कार्यकारिणी के मार्गदर्शन में अल्मोड़ा जनपद इकाई को भी मनोबल मिलेगा तथा संगठन के उद्देश्यों को धरातल में उतारने में सफलता मिलेगी

ADVERTISEMENTS Ad