भवाली। प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने बुधवार को कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाबा की तपोस्थली में पहुंचते ही उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और कुछ समय ध्यान लगाकर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया। मंदिर प्रबंधक प्रदीप साह ने उन्हें बाबा की जीवनी से संबंधित पुस्तकें भी भेंट की। गायक खेर कहा कि जल्द बाबा के दर्शन को फिर आएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad