( उत्तराखंड सेवा निधि अलमोडा़ द्वारा आयोजित मासिक गोष्ठी में खुल कर प्रकाश डाला त्रिभुवन गिरी महाराज ने)

उत्तराखंड सेवा निधि अलमोडा़ द्वारा आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम केमुख्य वक्ता के रूप में रंगकर्मी साहित्यकार श्री त्रिभुवन गिरि महाराज( राजेन्द्र बोरा) ने उत्तराखण्ड की लोक नायिकाएँ विषय पर व्याख्यान में उत्तराखण्ड की लोक गाथाओं में उल्लेखित राजुला, जियारानी, तिलू रौतेली , ज़सूली शौक्याणीआदि से लेकर गंगोत्री गर्ब्याल और वर्तमान समय की बछेन्द्री पाल, रीना कौशल, एकता बिष्ट आदि लोक नायिकाओं के योगदान पर प्रकाश डाला। सर्वप्रथम संस्था के निदेशक पद्मश्री डॉ ललित पाण्डे ने सबका स्वागत किया और मुख्य वक्ता कोशॉल ओढ़ा कर सम्मान किया। संस्थान के कमल जोशी ने त्रिभुवन गिरी महाराज ( राजेन्द्र बोरा) के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला ।
आयोजित गोष्ठी में मनोहर बृजवाल, डॉ वसुधा पंत और आशुतोष पंत, किरन चंद्र जोशी, मोहन कांडपाल, जगदीश जोशी, अशोक पाण्डे, कल्याण मनकोटी, अनुराधा पाण्डे, ध्रुव टम्टा, मनमोहन चौधरी, अपूर्व पंत, ख़ज़ान कांडपाल, माधुरी कैरा, देवेन्द्र अग्निहोत्री, गिरीश जोशी, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एचआरएम चंद्र जोशी, आनंद सिंह बगडवाल सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


