( राष्ट्र नीति संगठन के विनोद तिवारी ने विडियो के साथ जारी किया बयान)

अल्मोड़ा में एक सनसनीखेज़ खेज का मामला सामने आया है, जहां पर भूमाफियाओं दबंगो की मिलीभगत से ग्राम से सैनार में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करने के मामले ने हड़कंप मचा दिया हैराष्ट्र नीति संगठन के अध्यक्ष विनोद तिवारी को ग्राम से सैनार के पूर्व प्रधान नंदन सिंह बिष्ट ने मुलाकात कर और एक वीडियो सौंपा जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाए की कई भूमाफियाओं द्वारा मिलकर सरकारी जमीन पर कब्जा किया गया है और अभी तक शासन द्वारा उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

राष्ट्नीति संगठन के विनोद तिवारी द्वारा जारी नंदन सिंह बिष्ट के द्वारा आरोपित अतिक्रमण क्षेत्र के फोटो

विनोद तिवारी द्वारा जारी विज्ञप्ति व पूर्व प्रधान नंदन सिंह बिष्ट के विडियो, जिसे विनोद तिवारी ने मिडिया को भेजा है के अनुसार,इतना ही नहीं जब बिष्ट ने सामाजिक कार्यकर्ता होने के कारण इस बात का विरोध किया गया तो उनके साथ मारपीट की गई उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और अपनी जान बचाने के लिए उन्होंने राष्ट्र नीति संगठन का सहारा लिया और अब राष्ट्र नीति के हवाले से यह बड़े आरोप लगाए हैं।

विनोद तिवारी द्वारा जारी नंदन सिंह बिष्ट का विडियो

इस खुलासे के बाद राष्ट्र नीति संगठन के विनोद तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है और कहा है कि बिना सांठ गांठ के यह संभव नहीं हो सकता जिला प्रशासन को इस पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए वरना कड़े कदम उठाए जाएंगे और उक्त नंदन सिंह जी की जान और माल की सुरक्षा का प्रबंध भी किया जाना चाहिए

विनोद तिवारी ने कहामाननीय मुख्यमंत्री जी उत्तराखंड सरकार कथन है कि वह अवैध कब्जे को हटाने की हर कोशिश करेंगे तो ऐसे में अल्मोड़ा का जिला प्रशासन क्या कर रहा है यह सवाल राजनीति संघ ने नंदन सिंह जी के हवाले से उठाया है।

Advertisement