उत्तराखंड लोकवाहनी की बैठक वाहिनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जंग बहादुर थापा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में आगामी 14 अगस्त को प्रख्यात चिकित्सक डा गजेन्द्र थापा के नाम पर नवनिर्मित डा. गजेन्द्र थापा स्मृति द्वार के शिलान्यास कार्यक्रम पर चर्चा हुई , बैठक मे जंगबहादुर थापा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डा.थापा के नाम पर बने इस द्वार का चौदह अगस्त को सांय काल चार बजे लोकार्पण किया जायेगा.

उनकी स्मृति मे रघुनाथ सिटि माल के पास एक कार्यक्रम सम्पन्न होगा जिसमे नगर के गण्यमान्य लोगों को आमन्त्रित किया गया है. इस बैठक मे आगामी 22सितम्बर को डा. शमशेर सिंह बिष्ट की जयन्ती पर एक कार्यक्रम के आयोजन पर भी विचार किया गया. यह कार्यक्रम उत्तराखंड के जन जनसरोकारो पर आधारित होगा । बैठक में रेवती बिष्ट, दयाकृष्ण काण्डपाल , पूरन चन्द्र तिवारी,एड. जगत रौतेला , अजयमित्र सिंह बिष्ट ,एड.अजय सिंह मेहता , हारिस मुहम्मद आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad