गरमपानी– गरमपानी भा ज पा मण्डल में आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन युवा मोर्चा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष मदन मेहरा के नेतृत्व में बड़ी धूम धाम से मनाया गया। जिसमें मंडल प्रभारी कुंदन सिंह चीलवाल, जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं द्वारा केक काट कर लोगो को मिष्ठान वितरण किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियां को लोगो को बताया गया।

इस दौरान युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मदन मेहरा, जिला उपाध्यक्ष रमेश सुयाल, नीरज बिष्ट, रक्षित साह, दिनेश बिष्ट, संजय पाण्डेय, पंकज पन्त, अनिल बुढ़लाकोटी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Advertisement