( काव्य वंदना के साथ साहित्यकारों ने मां शारदे की पूजा अर्चना की)
अखिल भारतीय साहित्य परिषद जनपद इकाई अल्मोड़ा की संयोजिका मीनू जोशी ने बसंत पंचमी के पावन पर्व पर काव्य वंदना के माध्यम से बसंत पंचमी की बधाई दी है।

वंदना
तुम्हें पुकारते हुए मां शारदे,
तेरी शरण में आज आ रहे हैं हम।
तरल हृदय से भाव कालिकाएं चुन,
ये गीत गुनगुना रहे हैं आज हम।
राष्ट्र वंदना करें समस्त जन,
एकता की राह को चुनें सभी।
प्रेम भाईचारे और शांति के,
एक सबल बंध से जुड़ें सभी।
सौंधी माटी का तिलक लगा के हम
राष्ट्र की समृद्धि का सुयश भरें।
मां भवानी तेरी वंदना करें,
मां कल्याणी तेरी वंदना करें।
लेखनी हमारी सच का साथ दे,
सृजन साहित्य में सदा कलम चले,
ह्रदय संवेदनाएं भावनाओं से,
भरा रहे व प्रेम भावना पले।
कल्पनाएं इंद्रधनुषी लिए,
मां का आह्वान हम सभी करें।
मां भवानी तेरी वंदना करें,
मां कल्याणी तेरी वंदना करें
——*—–
– मीनू जोशी अल्मोड़ा (उत्तराखंड)
हिम शिखर परिवार की तरफ से भी मां शारदे को हार्दिक नमन व सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं

















