(तैयारी शुरू आयोजन हेतु कार्यकारिणी गठित हुयी)

गरमपानी– बेतालघाट ब्लॉक के बारगल के जन मिलन केंद्र में एक बैठक आहूत की गई। जिसमे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी नवरात्रि में देवी मंदिर बारगल में भव्य देवी जागरण का कार्यक्रम किया जाएगा ! जिसमें म्यूजिकल ग्रुप हल्द्वानी द्वारा सुंदर प्रस्तुति दी जाएगी । कार्यक्रम के लिए नव कार्यकारिणी का गठन किया गया ! जिसमें अध्यक्ष ग्राम प्रधान गीता पाठक, उपाध्यक्ष मदन सिंह बर्गली, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह बर्गली, उपकोषाध्यक्ष सोबन सिंह, सचिव त्रिभुवन पाठक, उपसचिव उमेश बर्गली, व्यवस्थापक मनोहर बर्गली, सहव्यवस्थापक किशन सिंह, गोपाल सिंह बर्गली, हरिनंदन सिंह बर्गली, संरक्षक मंडल में बद्री सिंह, इंदर सिंह, त्रिलोक सिंह, कैलाश जोशी, चंदन रावत, भोला सिंह एवं गोधन सिंह, कार्यकारिणी सदस्य अमित सिंह, पुष्कर सिंह, पुष्कर जोशी, दीपक सिंह, नरेन्द्र सिंह, नवीन सिंह, पंकज सिंह इत्यादि लोगों को सदस्य बनाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad