गरमपानी: प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल खैरना-गरमपानी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम ने न केवल संगठन की शक्ति का प्रदर्शन किया, बल्कि पूरे क्षेत्र के व्यापारियों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य दर्जा मंत्री नवीन वर्मा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान बाजार के सभी व्यापारियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

संबोधित करते हुए नवीन वर्मा ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा व्यापारिक संगठन है और इसकी असली ताकत व्यापारियों की एकता है। उन्होंने आह्वान किया कि व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट रहना होगा। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरज जलाल ने खैरना, गरमपानी, रातीघाट, छड़ा और चमड़िया क्षेत्र के व्यापारियों के विकास के लिए निरंतर कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पदाधिकारियों ने व्यापारियों से माह में एक दिन स्वेच्छा से बाजार बंद रखने की अपील की। वही इस दौरन कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, जिला अध्यक्ष विपिन गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष नीरज जलाल, जिला महामंत्री अंकित साह, हर्षवर्धन पाण्डेय, प्रवीण पटवाल, पंकज जोशी, भाष्कर तिवारी, अतुल अशोक भण्डारी, मण्डल अध्यक्ष नीरज विष्ट भगवान गौणी, रक्षित साह, प्रहलाद खत्री, मनोहर बिष्ट, भुवन तिवारी, दिनेश पडलिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad