हनुमान जन्मोत्सव का पावन पर्व 23 अप्रैल, मंगलवार को है। इस दिन हनुमान जी के साथ भगवान राम की भी पूजा का विधान है। इस दिन हनुमान जी को विशेष भोग लगाया जाता है। लोग सुंदरकांड के पाठ का भी आयोजन करते हैं। मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा आराधना करने से भक्त को हर प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है।
मान्यता है कि बजरंगबली आरोग्यता का आशीर्वाद भी अपने भक्तों को देते हैं। इस दिन लोग हनुमान जी की विशेष पूजा करने के साथ ही इस खास दिन की अपनों को बधाई भी देते हैं।