हल्द्वानी : हल्द्वानी के बरेली रोड क्षेत्र में रिश्तों के कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहाँ एक कलयुगी बड़े भाई ने मामूली विवाद के बाद अपने ही सगे छोटे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी की पहचान संदीप जायसवाल के रूप में हुई है, जिसने अपने छोटे भाई सोनू जायसवाल को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

​मिली जानकारी के अनुसार, बरेली रोड क्षेत्र में रहने वाले इन दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि तैश में आकर संदीप ने सोनू पर हमला कर दिया और उसे तब तक पीटा जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

​पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि आरोपी संदीप जायसवाल का आपराधिक इतिहास रहा है। वह पूर्व में भी हत्या के एक मामले में जेल जा चुका है और हाल ही में बाहर आया था। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad