पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ जिले के शनिवार सुबह करीब 9 बजे धारचूला-तवाघाट नेशनल हाईवे के चेतुलधार के पास पर भारी भूस्खलन हुआ है। धारचूला-तवाघाट एनएच के चेतुलधार के पास पहाड़ी दरकने से हाईवे बंद हो गया है। इस कारण दोनों ओर दर्जनों वाहन फंस गए है। गनीमत रही कि जिस समय पहाड़ी दरकी इस दौरान कोई भी वाहन यह से नहीं गुजर रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था ।

एसडीएम मंजीत सिंह और पुलिस की टीम मौके में निरीक्षण के लिए पहुंची है।जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि धारचूला एसडीएम और बीडीओ के अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बीआरओ सड़क खोलने के काम में जुटा हुआ है। शीघ्र ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad