रामनगर। बदलते समय के साथ-साथपवित्र रिश्तो को भी कलंकित करने में लोग पीछे नहीं रहे हैं, एक ताजा मामले में महिला ने उसके साथ उसके पति ससुर और दो देवरों पर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है, यहां रामनगर में महिला ने तीन तलाक के बाद पति, ससुर व दो देवर और नंदोई पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

Advertisement

महिला ने अपने मायके रामनगर पहुंचकर, यहां कोतवाली में आरोपियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में रामपुर टांडा निवासी पति समेत चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।रामनगर के समीपवर्ती गांव निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह पिछले साल फरवरी को उप्र. के जिला रामपुर थाना टांड़ा मोहल्ला गज्जूपुरा एक व्यक्ति के साथ मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था।

आरोप है कि साढ़े तीन लाख रुपये दहेज में नकद भी दिए थे। लेकिन ससुराल वाले और दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की मांग पूरी नही करने पर ससुराल वालों का उत्पीड़न और बढ़ गया। इसी साल पांच सितंबर की रात में पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और उससे मारपीट भी की। इतना ही नहीं इसके बाद उसे बंधक बनाया और तलाक देने के बाद रात दो बजे पति ने जबरन दुष्कर्म किया।इसके अलावा ससुर, दो देवर और नंदोई पर भी दुष्कर्म का आरोप लगाया।महिला ने जब शिकायत की तो उसे डांटकर चुप करा दिया था। इधर आरापित उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। किसी तरह ससुरालियों के चंगुल से निकलकर वह अपने मायके रामनगर आई। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि पति, ससुर, दो देवरों पर दहेज उत्पीड़न की बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का छह माह का बच्चा भी है।

Advertisement
Ad Ad Ad