​गरमपानी : अल्मोड़ा-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाडली के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक कार (UP70 GD 6534) अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। इस हादसे में कर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए ।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार मुरादाबाद से अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। पाडली के पास चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क पर पलटते हुए कार क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और सूचना पुलिस को दी।

​घायलों में मुरादाबाद निवासी देवेंद्र, उनकी पत्नी पूजा और तीन बच्चे (आर्यक, वीर और कार्तिक) शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर यातायात सुचारू कराया और दुर्घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad