(दिनांक 21/02/2025को श्री रघुनाथ मंदिर में लगेगा शिविर)

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला (अल्मोड़ा) जिला व्यापार मंडल अल्मोड़ा के तत्वावधान में दीप चंद्र सभागार व्यापार भवन नियर मल्ला महल अल्मोड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, सर्वप्रथम जिला व्यापार मंडल एवं नगर व्यापार के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ व्यापारी व सभी डॉक्टर्स के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया, शिविर में सुबह से लोगों का आवागमन चलता रहा, शिविर में लगभग 150 से ज्यादा लोगों ने स्वास्थ्य शिविर एवं निशुल्क दवाई का लाभ उठाया, शिविर में आंखों के रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, जनरल फिजिशियन के डाक्टर उपलब्ध रहे, नगर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर शिविर का लाभ उठाया, शिविर में डॉक्टर्स टीम में डॉ प्रदीप कुमार, डॉ शारीक, डॉ अमित कुमार, पारस रौतेला, नितिन,राकेश वर्मा, विक्रम सिंह परिहार एवं पैलाग फाउंडेशन से तनु जी द्वारा निशुल्क दवाई का वितरण किया गया, कल दिनांक 21.02.2026 को यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रघुनाथ मंदिर में लगेगा, जिला व नगर व्यापार मंडल सभी आम जनमानस से निवेदन करता है कि समय पर पहुंचकर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाएं।

ADVERTISEMENTS Ad