( पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, अलमोडा़ विधायक मनोज तिवारी पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी सहित अनेक नेता शामिल रहे नामांकन व रोड शो में)

उत्तराखंड की लोक सभा अलमोडा़ पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र की सीट हेतु कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद स्थानीय चौघानपाटा में एक सभा को सम्बोधित किया गया।

जिसमें कांग्रेस नेताओं ने जम कर भाजपा सरकार को कोसा,साथ ही सवालों के कटघरे में खड़ा किया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार, डबल इंजन सरकार चारों तरफ से फेल हो गयी है, इनकी कथनी करनी में बहुत फर्क है‌सभा को प्रत्याशी प्रदीप टम्टा, प्रदेश अध्यक्ष करन महरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल स्थानीय विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, सहित अनेक लोगों ने सम्बोधित किया। उसके बाद रोड़ शो कर‌‌ कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की जनता से अपील की।

इस मौके परप्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी जी, धारचूला विधायक हरीश धामी चम्पावत पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल पूर्व विधायक ललित फर्सवान राजेंद्र बाराकोटी , प्रदीप पाल खजान गुड्डू, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज, बागेश्वर ज़िला अध्यक्ष भगत डसीला, जिला अध्यक्ष चंपावत पूरन कठायत, पिथौरागढ़ जिला अध्यक्ष अंजू लूंठी, डीडीहाट जिला अध्यक्ष मनोहर टोलिया, रानीखेत जिला अध्यक्ष दीपक किरोला, निर्मला गहतोड़ी, बसंत कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष पीतांबर पांडे आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad