(अयोध्या में राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर सांसद अजय टम्टा व विधानसभा पूर्व उपाध्यक्ष विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने इसी मंदिर से देशवासियों को बधाई व मंदिर निर्माण की शुभकामनाएं दी थी।)।

अल्मोड़ा मुख्यालय में मल्ला महल पुरानी कलेक्ट्रेट में राम शिला मंदिर का ऐतिहासिक महत्व है। अयोध्या के राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर इसी पवित्र मंदिर से हमारे लोकप्रिय सांसद अजय टम्टा व तत्कालीन विधानसभा उपाध्यक्ष विधायक रघुनाथ सिंह चौहान ने देश वासियों को राम मंदिर अयोध्या के भूमि पूजन व शिलान्यास पर बधाई व शुभकामनाएं दी थी।

(देखिए वीडियो) आज हम सब के सपने साकार हो रहे हैं आगामी २२ जनवरी को अयोध्या में राम लला आ रहे हैं। जगह जगह पूजा अर्चना व भगवान रामभक्ति का माहौल है।

ऐसे में अपील है जो अयोध्या नहीं जा पा रहे हैं। वे रामशिला मंदिर , मल्ला महल में भक्तिमय माहौल पैदा कर अपनी आत्मीय उपस्थिति का आयोजन करें। जय श्री राम

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad