सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, लक्ष्मण सिंह भण्डारी ने बताया कि नगर निगम के स्वामित्व के एन0टी0डी0 से बियरशिवा विद्यालय होते हुए धार की तूनी की ओर जाने वाले मार्ग के संकीर्ण होने के कारण मार्ग पर बस/भार वाहनों का संचालन करना सड़क सुरक्षा एवं दुर्घटना की आशंका के दृष्टिगत उपयुक्त न होने के सम्बन्ध में सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गयी रिर्पोट के क्रम में इस मार्ग को बस/भार वाहनों के यातायात के लिए प्रतिबन्धित किया जाना अनिवार्य है। सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा प्रस्तुत रिर्पोट के क्रम में तत्काल प्रभाव से एन0टी0डी0 से बियरशिवा विद्यालय होते हुए धार की तूनी की ओर जाने वाले मार्ग को बस/भार वाहनों के उपयोग के लिए प्रतिबन्धित किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad