( सभी के सहयोग व स्नेह से वर्ष 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी, गौरव पांडे )

Advertisement


भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री गौरव पांडे के प्रथम अल्मोड़ा आगमन पर जिले के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं आम जनता ने उन्हें भव्य स्वागत किया। लोधिया बैरियर पर भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने ढोल-दमाऊं, बैंड-बाजों और जोरदार नारों के साथ प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद वाहन और दोपहिया वाहनों के काफिले के साथ श्री पांडे का स्वागत समारोह स्थल होटल शिखर तक पहुँचा, जहाँ उनका कार्यक्रम विशेष गरिमा के साथ आयोजित किया गया।स्वागत समारोह में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्त्रियों ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर तिलक और हार से श्री पांडे का अभिनंदन किया। इस मौके परजिला अध्यक्ष महेश नयाल ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि
“अल्मोड़ा जिले के लिए यह गर्व की बात है कि गौरव पांडे को प्रदेश संगठन में मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।

उनके मार्गदर्शन में कार्यकर्ता 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेंगे। मैं कार्यकर्ताओं से अपील करता हूँ कि वे पूरे उत्साह और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्यों में भाग लें।प्रदेश मंत्री गौरव पांडे जी ने अपने संबोधन में कहा –
“आप सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं साथियों ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ मेरा स्वागत किया है, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। मैं पूर्ण समर्पण और तनमयता के साथ क्षेत्र की जनता के विकास एवं संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा। हम सब मिलकर 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत दिलाएँगे।पूर्व विधायक कैलाश शर्मा ने कहागौरव पांडे के नेतृत्व में युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उनका मार्गदर्शन संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा –
“गौरव पांडे जी को प्रदेश टीम में शामिल करने से अल्मोड़ा जिले को सरकारी योजनाओं एवं संगठनात्मक कार्यों में और अधिक लाभ एवं अवसर प्राप्त होंगे। उनके नेतृत्व से जिले का विकास और संगठन सशक्त होगा।” इस मौके पर पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश शर्मा, महापौर अजय वर्मा, दायित्वधारी गंगा बिष्ट, विनित बिष्ट, रवि रौतेला, ललित लटवाल,उपाध्यक्ष संजय डालाकोटी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मेंद्र बिष्ट, पूनम पालीवाल, नरेंद्र आगरी,जिला मंत्री रेखा आर्य, सुनील बिष्ट, मनोज जोशी, कमल बिष्ट,कोषाध्यक्ष प्रकाश बिष्ट,सौरभ वर्मा,जिला मीडिया संयोजक मनीष जोशी, मदन बिष्ट, नगर महामंत्री देवेंद्र भट्ट
महिला मोर्चा कि किरण पंत, मोहिनी कनवाल, दीपा अधिकारी, निशा बिष्ट, नेहा उप्रेती, मीरा मिश्रा,बिना नयाल,प्रीति रस्तोगी, कविता वर्मा,जिला पंचायत सदस्य प्रेम लटवाल, रमेश धपोला, सतीश लोहनी, राजीव गुरुरानी, दीपक पांडे, आनंद भोज, मंगल सिंह, जय सहगल, राजिक,सुनील कर्नाटक, कैलाश गुरुरानी, मनोज तिवारी, आनंद कनवाल, हरीश कनवाल, जगदीश नगरकोटी, चंद्रशेखर, कमल वर्मा, मनोज लटवाल, संजय जोशी, सागर वर्मा , व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा , हरीश नेगी, घनश्याम तिवारी, पूरन पालीवाल, राहुल कुमार, भारतेंदु , वीरेंद्र आर्य, राहुल जोशी, बिपिन बिष्ट, राहुल बिष्ट,
हवालबाग मंडल अध्यक्ष संजय बिष्ट, महामंत्री मनीष बिष्ट,सुन्दर मटियानी, सुनील नेगी, श्याम।मेहता,लोकेश कालाकोटी, किशन बिष्ट, जगत भट्ट, संजय सिंह मेहता, अजय मेहता, दीपक भंडारी,राजेंद्र प्रसाद, हितेश भट्ट,
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नवीन बिष्ट, हिमांशु बनौला, भानु अधिकारी, कुकी पांडे, नितिन पंत, युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र जोशी के साथ अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रकाश भट्ट एवं दर्शन रावत ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम नारायण श्रीवास्तव एडवोकेट, उत्तराखंड ईकाई के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष संजय कुमार अग्रवाल एडवोकेट, महामंत्री लता पांडेय सहित अनेक राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों ने भी गौरव पांडे को बधाई ज्ञापित कर शुभकामनाएं दी तथा भाजपा को पूर्ण सहयोग व समर्थन का संकल्प दोहराया।

भव्य स्वागत ने अल्मोड़ा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता में उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा को नया आयाम प्रदान किया।

Advertisement
Ad Ad Ad Ad