अलमोडा़ – पिथोरागढ़ संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के चुनाव प्रचार को ले जागेश्वर विधानसभा के पनुवानौला शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र स्तरीय पथ सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों, बरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए मुख्य वक्ता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष पांडेय ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय जनता के बीच सम्पर्क व बैठक कर लोकसभा प्रत्याशी अजय ट्म्टा को अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने हेतु चर्चा कर कार्य क्रम तय किये व कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर प्रचार अभियान चलाने व प्रत्येक बूथ में शत-प्रतिशत अधिक मतदान हो ऐसी रणनीति बनाने व लोगों को जागरूक करने का आह्वान किया जायेगा। वक्ताओं ने कहा प्रधानमंत्री मोदी की समूचे देश में लहर है प्रत्येक कार्यकर्ता को अबकी बार चार सौ पार के नारे को साकार कर देश में भाजपा की सरकार लाने के लिए जी जान से मेहनत करनी है।इस मौके पर पूरन सुयाल,देवेंद्र बिष्ट,नीरज जोशी,सौरव पाटनी,चंदन सिंह,दीपक गैड़ा, विहारी नंदन बहुगुणा,ठाकुर सिंह,भगवान सिंह,गोपाल राम,जानकी सुयाल आदि रहे ।

Advertisement