जिलाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भूपेन्द्र सिंह भोज, गुड्डू के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यक्रताओ ने मौन सत्याग्रह धरना प्रदर्शन किया, धरने में कांग्रेस के जिले से लेकर कई फ्रंटल के पदाधिकरियों, कार्यक्रताओं ने इस अवसर पर भाग लिया, कार्यक्रम समापन्न के बाद जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार देश की जनता की न्यायपालिका जिसमें निर्दोषों को न्याय व दोषियों को सजा मिलती है को अपने स्वार्थ सिद्ध करने के लिए दबाव देकर गलत उपयोग करने में तुली है जिससे यहां की जनता अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है , देश में कोई भी व्यक्ति इनके कूटनीतियों के खिलाफ अगर आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ तमाम सुरक्षा एजेंसियों को दबाव में लेकर झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी आज देश में जनता की आवाज को सड़क से लेकर सदन तक उठा रहे थे जनता के प्रति उनकी लोकप्रियता से घबराकर उनके खिलाफ षडयंत्र रचकर उनकी सांसद की सदस्यता रद्द कर दी, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है, इस अवसर पर उपस्थित माननीय विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार अपनी नाकामी को छुपाने के लिए तमाम सुरक्षा एजेंसियों का गलत इस्तमाल कर इनके खिलाफ आवाज उठाने वालो को जेल में भेजा रहा है,

जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर सड़कों पर उतरने के लिए बाध्य है जरूरत पड़ी हम सभी कांग्रेस जन उग्र आंदोलन के लिए तैयार है, इस अवसर उपस्थित माननीय नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि जब तक पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय राहुल गांधी की सदस्यता बहाल नहीं होगी तब तक कांग्रेसजन आंदोलन करती रहेगी।मौन प्रदर्शन में अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला प्रदेश सचिव लता तिवारी, जिला महामंत्री गीता मेहरा, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष दीपा साह, सेवादल जिला अध्यक्ष दिनेश नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, महिला जिला महामंत्री तारा तिवारी, हीरा तिवारी, जया जोशी, पुष्पा पांडे, मंजू कांडपाल, हेमा उप्रेती, सरस्वती आर्य, जिला महामंत्री दिनेश पिलखवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गौरव वर्मा, पीसीसी सदस्य पीतांबर पांडे, पीसीसी सदस्य गोपाल चौहान, जिला मंत्री बी के पांडे, जिला मंत्री रोहित रौतेला, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, अल्प संख्यक प्रदेश महामंत्री अमन अंसारी, व्यापार मंडल महासचिव मयंक बिष्ट, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहन देवली, प्रदेश सचिव धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी, ब्लॉक अध्यक्ष ताकुला विक्रम सिंह बिष्ट, नगर उपाध्यक्ष निजाम कुरेशी, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष एन डी पांडे, नगरपालिका सभासद हेम चन्द्र तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य आशुतोष कनवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिशन सिंह बिष्ट, पूर्व युवा कांग्रेस महासचिव देवेंद्र सिंह धोनी, सोशल मीडिया प्रभारी शरद साह, न्याय पंचायत अध्यक्ष सिरसौदा राजेंद्र सिंह बिलवाल, विनोद सिंह, अरविंद रौतेला, हेम किरण जोशी, ललित सतवाल, हरेंद्र सिंह रावत, संगम पांडे, अवनी अवस्थी, शहाबुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, हेम कुमार आर्य, नन्दन सिंह फर्त्याल, जगदीश सिंह सिजवाली, जे एस नेगी, सलीम अख्तर, नवल सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे..

Advertisement