(आज रविवार रात आठ बजे से रामलीला शुरू )

Advertisement

गरमपानी। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी क्षेत्र में होने वाली रामलीला मंचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आज रविवार रात आठ बजे से रामलीला शुरू हो जायेगी। गणेश आरती राम जन्म, गौरा पूजन होगा ।

मंचन को भव्य बनाए जाने के लिए इस वर्ष विशेष तैयारी की गई है। खास तौर पर बेटियां और नन्हे बाल कलाकार अपने अभिनय का जौहर दिखाएंगी। राम के पात्र में प्रियांशी साह, लक्ष्मण निशा सुयाल, सीता भूमिका जलाल, भरत सिद्धि गौणी तथा शत्रुघ्न की भूमिका में वर्तिका जलाल प्रस्तुति देंगी। समिति डायरेक्टर राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने डेढ़ महीने का कड़ा प्रशिक्षण दे बेटियों को अभिनय के गुर सिखाए है।

तालिम के बाद अब कलाकार मंच पर प्रस्तुति के लिए तैयार है। रामलीला कमेटी सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर कलाकारों के उत्साहवर्धन का आह्वान किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement