ताड़ीखेत ब्लॉक के लछीना गांव हाल निवासी चाणक्यपुरी, दिल्ली निवासी 71 वर्षीय पदम सिंह फर्त्याल मंगलवार की दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है.

वह बेतालघाट ब्लॉक के लोहाली गांव में बारात में शामिल होने रवाना हुए। देर शाम तक घर न पहुंचने पर स्वजन चिंतित हो उठे। काफी खोजबीन की गई पर बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चल सका। रिश्तेदारों से भी जानकारी जुटाई गई पर उनका कुछ पता नहीं चल सका है। स्वजनों ने खैरना पुलिस को सूचना दे दी है और खोजबीन की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad