गरमपानी– कड़ाके की ठण्ड के साथ ही अधिकारियों द्वारा जगह जगह जा कर लोगो को अलावा जल कर लोगो को ठण्ड से निजात दिलाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत राजस्व विभाग द्वारा भीड़ भाड़ वाले इलाको में खैरना, गरमपानी, छड़ा, चमड़िया क्षेत्रो में अलावा जला कर राहगीरो तथा आम लोगो को ठंड से निजात दिलाई गई।
वही विभाग को निर्देशित किया गया कि जगह जगह पर ठण्ड से बचाने के लिए अलावा तथा असहाय लोगो को कम्बल वितरण किया जाए। जिससे लोगो को ठण्ड से बचाया जा सके। इस दौरान राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी, पवन पनौरा, कैलाश कुमार इत्यादि लोग मौजूद रहे।