उत्तराखंड में उद्यान विभाग में हुए घोटाले की जांच की मांग और भाजपा सरकार में हुए भ्रष्टाचार को लेकर जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शिखर तिराहे पर मंत्री गणेश जोशी, और भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल का पुतला फूका गया वक्ताओं ने कहा की भाजपा की प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के आकंठ मैं डूबी हुई है।

आज पूरे प्रदेश मैं भाजपा नेताओं द्वारा प्रदेश में लूट कसोट मचाई गई है जब तक माननीय न्यायलय संज्ञान नही ले रहा है तब तक भाजपा की सरकार मैं भ्रष्टाचार को दबाने का काम हो रहा है उद्यान विभाग मैं हुए घोटाले में लिप्त भाजपा के मंत्री को तुरंत बर्खास्त करना चाहिए और प्रमोद नैनवाल विधायक को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाइए पुतला दहन कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल,विधायक मनोज तिवारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश जोशी राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल चौहान,दिनेश नेगी, दिनेश पिल्कवाल, निर्मल रावत, मनोज बिष्ट, जगदीश पांडे, ललित सतवाल, विक्रम बिष्ट,दानिश खान,रोहित रौतेला,आदि मौजूद रहे।

Advertisement