मानसून की उत्तराखंड से विदाई के बाद अब आने वाले सप्ताह में प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मैदान से पहाड़ तक धूप खिलने से दोपहर के समय मैदानी क्षेत्रों में पारा चढ़ने की संभावना है।

बुधवार को मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चारधाम में भी मौसम साफ रहा। दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 32.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दिन में तापमान बढ़ गया है। पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 33.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 23.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 12.9 डिग्री सेल्सियस रहा। टिहरी का अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले सप्ताह में मौसम आमतौर पर शुष्क रहने की संभावना है। दोपहर को गर्मी महसूस की जा सकती है। कहीं-कहीं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad